कोटद्वार-पौड़ी

घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज कर्मचारी के समर्थन में उतरे कई संगठन, कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं पर होगी प्रभारी निदेशक व डीएम से मुलाकात

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एकजुट होकर कालेज के कर्मचारियों का समर्थन किया है। उन्होंने बैठक कर निर्णय लिया कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रभारी निदेशक एवं डीएम से मुलाकात की जाएगी। साथ ही उन्होंने संस्थान में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसआईटी जांच की मांग भी उठाई।
उत्तराखंड फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में कुलसचिव पर कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया । और कहा कि जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठन कालेज के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। इस मौके पर एक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में उत्तराखण्ड फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष सीताराम पोखरियाल, जिलाध्यक्ष रेवती डंगवाल ने कहा कि संस्थान में कुलसचिव द्वारा लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले संस्थान के कुलसचिव द्वारा एक कर्मचारी का कंप्यूटर सीज किया जाना तर्कसंगत नहीं है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि संस्थान में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जिसकी जांच भी चल रही है लेकिन जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है उन्हें अभी तक संस्थान से नहीं हटाया गया है। जिससे जांच प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने संस्थान में एसआईटी जांच करवाने की मांग उठाई। कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रभारी निदेशक एवं डीएम से मुलाकात की जाएगी। इस दौरान कर्मचारियों ने कुलसचिव से फोन से वार्ता कर कर्मचारी का सीज किया गया कंप्यूटर वापस देने की मांग की। जिस पर कुलसचिव ने कहा कि उक्त कर्मचारी को दूसरा कंप्यूटर दे दिया गया है। जल्द ही सीज किया गया कंप्यूटर भी लौटा दिया जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री संजय नेगी, जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी के संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भरत सिंह नेगी, वाहन चालक संघ के अध्यक्ष जगबीर रौथाण, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष जयदीप रावत, उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल फैडरेशन के संरक्षक जसपाल रावत, पर्वतीय कर्मचारी उत्तराखंड संगठन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत, अशोक कुमार, कमलेश जोशी, गुमान सिंह, जगत सिंह, एसके डिमरी, राजेंद्र रावत, भरत सिंह नेगी, बृजेश डोबरियाल, कुलदीप आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!