पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

जयन्त प्र्रतिनिधि।
थलीसैंण : बुधवार को राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


इस मौके पर प्राचार्य प्रो. योगेंद्र चंद्र सिंह ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग हमारे जीवन में साहस, शांति और समृद्धि का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मक सोच को विकसित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास व प्रतिस्पर्धात्मक भावना प्रोत्साहित करती हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता में वैशाली, अरविंद नेगी व प्रीति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. बचन सिंह, सह प्रभारी डॉ. प्रमिल्ला चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *