शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप

Spread the love

सितारगंज। शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने यूपी निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। नगर निवासी महिला ने बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी के लिए मना कर दिया।
वहीं, पूछताछ में आरोपी न्यूरिया (पीलीभीत) निवासी विशाल कुमार (26) ने बताया कि करीब एक साल पहले वह शक्तिफार्म के बरुवाबाग में काम करता था। इसी दौरान उसकी महिला से मुलाकात हुई। आरोपी ने दोनों के बीच पहले से परिचय और आपसी संबंध होने की बात भी स्वीकार की। साथ ही, दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत और बाद में विवाद होने की बात भी बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *