केदारनाथ पैदल मार्ग पर अटके बोल्डर हटाने का काम शुरू

Spread the love

फाटा। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा समेत अन्य संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर लोनिवि ने मार्ग के सुधारीकरण और सुरक्षा के लिए कार्य शुरू किया है। विभाग श्रमिकों के माध्यम से पहाड़ी पर अटके बोल्डर और पत्थरों को सुरक्षित तरीके से हटा रहा है। बीते दिनों बारिश के कारण पैदल मार्ग पर कई स्थानों पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई थी। अब बारिश के कारण संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों से बोल्डर गिरने का सिलसिला बना हुआ है। इसे देखते हुए लोनिवि ने ऐसे सभी स्थानों को चिह्नित किया है जहां बोल्डर गिरने की आशंका अधिक है। इन स्थानों पर अटके बोल्डरों को हटाने में श्रमिक जुटे हुए हैं। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुनील सिंह ने बताया कि पैदल मार्ग के कुछ स्थान अभी संवेदनशील बने हैं। विभाग के अधिकारियों ने चिह्नित स्थानों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक कार्य शुरू कर दिया है। बोल्डरों को हटाया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *