108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ से जगमगा उठी अहमदाबाद की धरती

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में अहमदाबाद में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। संगीतमय देव पूजन और यज्ञीय कर्मकाण्ड के वैदिक मंत्रोच्चार से अहमदाबाद की धरती जगमगा उठी। देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या के मार्गदर्शन में यज्ञ के माध्यम से जन-जन को आत्मिक उन्नयन, राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण शुद्धि का संदेश मिला। इस अवसर पर डॉ चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यज्ञ एक दैवीय कार्य है। आज का दिन गहरी पुकार लेकर आया है। यहां आप सभी मात्र यज्ञ करने नहीं, बल्कि भारत एवं भारतीय संस्कृति को गढ़ने आए हैं। यह समय राष्ट्र के जागरण का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *