उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। जबकि, 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 73 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में सैंपल पजिटिविटी रेट की बात करें तो ़91: है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,312 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 88,746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96़14: है। वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 8 नये मरीज मिले हैं। जबकि, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में 1-1 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, प्रदेश में 6 जिले कोरोना मुक्त हो चुके हैं। जहां कोई भी एक्टिव केस नहीं है। कोरोना मुक्त जिलों में अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी और उत्तरकाशी शामिल हैं।
वैक्सीनेशनरू प्रदेश में सोमवार को 16,670 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 81,12,869 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,35,024 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है। जबकि 4,88,684 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के 1,86,226 बच्चों को पहली डोज व 22,897 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *