12 मोटरसाइकिल के साथ दो अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार –

रुड़की। क्षेत्र की मंगलौर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने झबरेड़ा तिराहे से वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की 12 मोटर साइकिल भी बरामद की है। बता दें कि हरिद्वार जिले के रुड़की में मंगलौर पुलिस झबरेड़ा तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मुखबिर कीे सूचना पर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों की निशादेही पर पुलिस को 12 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। ये मोटरसाइकिल उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर चोरी की गई है। हालांकि, एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से फरार है। पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी पर विभिन थाना क्षेत्रों में 20 मुकदमे चल रहे हैं। इस मामले में एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि चोरी की गई बाइक के नकली कागजात बनवाकर देवबंज निवासी देवेन्द्र नामक व्यक्ति के द्वारा ये बाइक लोगों को बेच दी जाती थी। फिलहाल, पुलिस अब देवेंद्र की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, एसएसपी हरिद्वार द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *