धान खरीद को किच्छा में बने 12 क्रय केंद्र
रुद्रपुर। धान की खरीद के लिए किच्छा में 12 क्रय केंद्र बनाए गए है। आरएफसी के नई मंडी परिसर में तीन क्रय केद्र, बहुउद्देशीय दक्षिणी किच्छा सेवा सहकारी समिति के ग्राम दोपहरिया, दरऊ, मिलक, किच्छा क्रय विक्रय समिति के देवरिया, बंडिया, यूसीएफ का ग्राम सहदौरा, शांतिपुरी समिति का ग्राम शांतिपुरी एवं क्रय विक्रय समिति के ग्राम नारायणपुर एवं महाराजपुर में क्रय केंद्र बनाए गए है। नई मंडी समिति में किसान धान लेकर पहुंचने शुरू हो गये है। धान में मानक से अधिक नमी होने के कारण पहले दिन अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पाई। किसानों ने नई मंडी समिति के फड़ पर धान को सुखा कर फसल की नमी कम करने की प्रक्रिया शुरू की। एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, स्टेशनी, पंखा एवं पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करा दिया गया है।