जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का 120 लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी गई।
पीएल खंतवाल के नेतृत्व में मानपुर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने कहा कि हमें बाहर खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवान नहीं करना चाहिए। इससे हमारे स्वास्थ्य को सबसे अधिक नुकसान होता है। किसी भी तरह की शिकायत होने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। शिविर में 120 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर महासचिव रिपुदमन बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, महेंद्र अग्रवाल, शंकर दत्त, विनोद नेगी आदि मौजूद रहे।