छात्र संख्या बढ़ाने को निकाली रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विकासखण्ड एकेश्वर के अन्तर्गत पब्लिक इण्टर कॉलेज सुरखेत में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव अभियान के तहत शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। इस दौरान अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश सरकारी विद्यालय में करवाने की अपील की गई।
स्कूल चलो अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अप्रैल से शुरू हुए शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव व स्वागतोत्सव कार्यक्रम के तहत शिक्षकों के द्वारा गांव-गांव और घर-घर जाकर अभिभावकों से सम्पर्क करके अपने पाल्यों को प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को पुस्तकें व पाठ्य सामग्री प्रदान करके सम्मानित किया जा रहा है। आठ अप्रैल को समस्त शिक्षण संस्थाओं में स्वागतोत्सव कार्यक्रम आयोजित करके नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा। विद्यालय के शिक्षकों प्रमोद कुमार रमोला, रामेन्द्र भण्डारी, प्रकाश कैंथोला, संजय कुमार, प्रमोद रावत, नीरज कुमार रमोला और विजेता गडोई के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने सेवित गांवों धरासू, पालकोट, मरडा और बुरसोली में स्कूल चलो अभियान रैली निकाल कर अभिभावकों को जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *