बैतडी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 13 यात्रियों की मौत

Spread the love

पिथौरागढ़। नेपाल के बैतड़ी में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार 13 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। नेपाल टेक्सी बस यूनियन के दिनेश बिष्ट ने बताया गुरुवार देर रात महेंद्र नगर से वाहन संख्या ना06 ख 2570 में 32 लोग सवार होकर पंचेश्वर के लिए रवाना हुए। रौतगौ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर 50मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर नेपाल पुलिस घटनास्थल पहुंचा। इस दौरान उन्हें 13 लोग मृत अवस्था में मिले। तीन अन्य यात्री गंभीर अवस्था में मिले। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तीनों को खाई से निकाला और डंडेलधुरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में अन्य यात्रियों को मामूली चोट पहुंची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *