नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स के लिए 13खिलाड़ियों का चयन

हल्द्वानी। जिला एथलेटिक एसोसिएशन नैनीताल की ओर से पूरन सिंह मोहन सिंह इंटर कलेज कुंवरपुर में नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव लोचन ने 600 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि जितेंद्र पाठक रहे। एसोसिएशन के सचिव नरेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 91 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 13 खिलाड़ियों का गुजरात में प्रस्तावित नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए चयन किया गया। चंद्रशेखर जोशी, किरण पांडे, नीरज बोहरा, रंजन मिश्रा, पूरन तिवारी, महेश बिष्ट, महेश फर्त्याल, रविंद्र खनका आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *