तीन मंडल अध्यक्षों के लिए 14 ने की दावेदारी

Spread the love

चमोली। गैरसैंण प्रखंड के तहत गैरसैंण नगर, गैरसैंण ग्रामीण एवं आदिबदरी प्रस्तावित विख के लिए शुक्रवार को मंथन हुआ। मौके पर 14 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए दोवेदारी ठोकी है। कर्णप्रयाग विस पर्यवेक्षक एवं पूर्व पौड़ी भाजपा जिअ अध्यक्ष संपत सिंह रावत ने आदिबदरी भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक एवं रायसुमारी की। बैठक में चांदपुरगढ़ी आदिबदरी मंडल अध्यक्ष के लिए नवीन बहुगुणा, नारायण नेगी, वीरेन्द्र प्रभु, विजय चमोला, अनिल रावत, प्रकाश बहुगुणा एवं पवन सिंह, गैरसैंण ग्रामीण मंडल अध्यक्ष के लिए हीरा सिंह, राम सिंह , अमर सिंह एवं अवतार सिंह, नगर अध्यक्ष के लिए मंगल नारायण, पृथ्वी सिंह एवं राजे सिंह ने दावेदारी की है। पार्टी पर्यवेक्षक रावत को कहना था कि इनका पैनल बनाकर प्रदेश संगठन को भेजा जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगमोहन, जिला मंत्री विरेन्द्र टम्टा, कर्णप्रयाग पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र भंडारी, मंगल नारायण, रेवती बिष्ट, अमरा देवी, कस्तूरा देवी, गंगा पंवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *