14 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तारी किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद पुलिस टीम के साथ मोहान सहायता केंद्र के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन संख्या एचआर45-8130 की रोक कर तलाशी की गई। किया गया। जिसमें 48 बोतल और 479 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए। इस पर वाहन चालक देवेंद्र ढौड़ियाल निवासी लूटाबड़, थाना रामनगर और वाहन में सवार खजान जोशी को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 78842़00 रुपये आंकी गई।उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टीम में कांस्टेबल सतपाल सिंह व संदीप सिंह भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *