उत्तराखंड

धामस में गांव में हुआ मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के संयोजन में धामस में मेधावी छात्रध्छात्राओं के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को मेडल,अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। इसके साथ ही खेल किट भी प्रदान किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में हुए आयोजन में बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।
कर्नाटक ने कहा है कि बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति चिंता जनक है। ऐसे में नई पीढ़ी को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना होगा। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए तनाव व नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि कोराना काल बच्चों के लिए भी काफी तनावपूर्ण रहा है। इसके बावजूद उनकी उपलब्धियां काफी सराहनीय रही हैं। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिकों व महिलाओं का भी सम्मान किया गया। संचालन बिट्टू कश्यप ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि मनोज बिष्ट, प्रधान गोपाल तिवारी, गौरव कांडपाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट,पूरन सिंह, किशनसिंह, बिशन बिष्ट,मोहन बिष्ट,नीरज बिष्ट,प्रमोद भोज,करन बिष्ट,ष्णा बिष्ट,महेंद्र बिष्ट,गोविंद बिष्ट,अजय बिष्ट,शंकर सिंह,गौरव रौतेला,रोहित बिष्ट,देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक,ड़करन कर्नाटक,हेम चंद्र जोशी,प्रकाश मेहता,गौरव अवस्थी,मनीष तिवारी,शुभम जोशी,वंदना जोशी, हर्षिता तिवारी,किरन कोरंगा,रश्मि कांडपाल,मानस तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!