श्रीनगर गढ़वाल : रेनबो पब्लिक स्कूल ने एसओएफ नेशनल साइंस ओलंपियाड 2024-25 में 14 गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल सहित शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. रेखा उनियाल ने बताया कि एसओएफ नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओं) 2024-25, विज्ञान ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) द्वारा आयोजित एक वार्षिक परीक्षा है, जो कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए विज्ञान में उनकी योग्यता और क्षमता का आंकलन करती है। उन्होंने बताया कि एसओएफ नेशनल साइंस ओलंपियाड 2024-25 में कक्षा चौथी के विराज घिल्ड़याल ने 489 अंतर्राष्ट्रीय रैंक, कक्षा पांचवी के चिराग खत्री, शिवंग चटर्जी, कक्षा छठवीं की आरूषि और अनुकृति, कक्षा सांतवी के सुभांश कोठियाल, रहंस रावत, ऋषभ हटवाल, कक्षा आठवीं की ईशा बुटोला, इशिका चौहान, कक्षा नौवीं के आराध्या सिंह, उदय विक्रम सिंह, कक्षा 11वीं के राघव बहुगुणा और सोनाली नेगी ने अंतर्राष्ट्रीय और जोनल रैंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। (एजेंसी)