मोतियाबिंद शिविर में 15 की जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
रूद्रप्रयाग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मनसूना में आयोजित नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर में 15 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। अगला नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर गुरूवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपड़ा में होगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनसूना में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम द्वारा 15 लोगों के नेत्रों की जांच की, जिसमें से 04 ग्रामीणों के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए तथा 10 लोगों को दवा वितरित की गई। मोतियाबिंद से ग्रसित लोगों का देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में अगला नि:शुल्क मोतियाबिंद 09 अगस्त को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोपड़ा में प्रस्तावित किया गया है। उन्होंने जनमानस से इन नि:शुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं। मोतियाबिंद शिविर में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. नितिन रावत, दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल, फार्मेसिस्ट सुभाष रावत शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *