15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी

Spread the love

उत्तरकाशी। महात्मा गांधी मनरेगा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने शीघ्र ही लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 15 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में संगठन के जिला अध्यक्ष विमल सिंह राणा ने बताया कि मनरेगा कर्मचारी लंबे समय से नियमतिकरण व ग्रेड पे की मांग कर रहें है, लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में हुये सभी स्थानांतरण को यथावत करने, स्व.चमन सिंह राणा के स्थान पर उनकी धर्म पत्नी अनीता राणा की नियुक्ति करने, मनरेगा संगठन की दो दिवाशीय हड़ताल के दौरान हटाये गये कनिष्ठ अभियंता विनोद सिंह की पुनº बहाली करने सहित अन्य मांगें की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर 15 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। इस मौके पर रविंद्र सिंह, यशवंत सिंह, प्रदीप रावत, धीरज सिंह, रघुवीर सिंह, हिमांशु नौटियाल, राजेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *