Uncategorized

जूहाशि संगठन भटवाड़ी के राकेश कुमार बने अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ शाखा भटवाड़ी का अधिवेशन का सोमवार को नगर पालिका सभागार में विधिवित रूप से संपंन हो गया। अधिवेशन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे राकेश कुमार केवल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जबकि मंत्री पद पर सरोज नेगी, कोषाध्यक्ष भागेंद्र नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत सिंह मटुडा व सयुक्त मंत्री पद पर भूपेंद्र सिंह को निर्वाचित घोषित किया गया। सोमवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष ने रमेश सेमवाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और संगठन के हित मे सकारात्मक कार्य कर संनगठन को सशक्त बनाने की बात कही। उन्होंने शिक्षक संगठन को हरं सभव मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!