15 हजार का इनामी गैंगस्टर पकड़ा

Spread the love

काशीपुर। पुलिस ने 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सहारनपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर दूध की डेयरी में काम कर रहा था। मंगलवार को एएसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी के मोहल्ला कस्सावल, थाना कीरतपुर जिला बिजनौर निवासी रईस उर्फ भूरा पुत्र सलीक के खिलाफ वर्ष 2019 में गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। बताया कि आरोपी अपने गैंग के साथ मवेशियों की चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी के खिलाफ काशीपुर के साथ ही कुंडा और जसपुर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी ने 15 हजाार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी को कोतवाल मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी के बचने के लिये यूपी के गागलहेडी, सहारनपुर में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहकर एक दूध की डेयरी में काम कर रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *