थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा कहा, हमारा निकाह करवा दो

Spread the love

रुद्रपुर। मंगलवार को गदरपुर थाने पहुंचे एक प्रेमी जोड़े ने खुद को बालिग बताते हुए निकाह करने की इच्छा जाहिर की। वहीं उनके परिवार वाले भी थाने पहुंच गए। परिवार वाले उनके निकाह के खिलाफ थे। प्रेमी युगल एक ही समुदाय से हैं। बाद में पुलिस के मामले में हस्तक्षेप के बाद दोनों का गांव में मौलवी की मौजूद्गी में निकाह कराया। मोतीयापुर निवासी एक युवक और डगपुरी निवासी एक युवती एक दूसरे से प्रेम करते हैं और वह निकाह करना चाहते थे। परिवार के दबाव में निकाह के लिए रजामंदी नहीं हो पा रही थी। कई बार समझाने के बावजूद भी लड़की के घरवाले निकाह करने को राजी नहीं हो रहे थे। वहीं मंगलवार को अचानक प्रेमी युगल थाना गदरपुर पहुंच गया और पुलिस से खुद के बालिग होने की बात कहते हुए निकाह करवाने की मांग की। दोनों के परिजन भी वहां पहुंची और काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही। आखिरकार पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया और गांव में जाकर मौलवी ने दोनों का निकाह करवाया। एसआई चन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद प्रेमी युगल का निकाह हुआ है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *