150 से अधिक गरीब लोगों को गर्म कपड़े व रजाई-गद्दे बांटे

Spread the love

बागेश्वर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जवाहर सिंह परिहार ने अपने असों स्थित आवास में कार्यक्रम आयोजित कर इलाकों के 150 से अधिक गरीब लोगों को रजाई और गद्दे बांटे। धूर्मा पर्यावरण एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सचिव घनश्याम गुरुरानी द्वारा की गई। संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता हडसन ऐठानी ने कहा कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष परिहार द्वारा हर साल समय-समय पर गरीबों असहायों को चिन्हित कर राशन, कपड़े, बिस्तर आदि का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में आज कपकोट के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के 150 से अधिक लोगों को रजाई और गद्दों के सैटों का वितरण किया गया है। इस मौके पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिहार द्वारा किए जाने वाले मानवीय जनहित के कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर चंदन सिंह ऐठानी, हीरा सिंह ऐठानी, हरिमोहन ऐठानी, मनीष परिहार, मोहन सिंह शाही, पवन कुमार के अलावा विभिन्न ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *