उत्तराखंड में कोरोना के 17 केस, 16 हुए स्वस्थ

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार को कोरोना के 17 नए मरीज मिले और 16 मरीज इलाज के बाद अस्पतालों व होम आईसोलेशन से डिस्चार्ज किए गए। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या महज 150 रह गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार सोमवार को देहरादून और रुद्रप्रयाग में पांच पांच नए मरीज मिले। जबकि अल्मोड़ा में तीन, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उत्तरकाशी में एक एक नए मरीज मिले हैं। छह जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है।
राज्य के चम्पावत जिले में एक भी एक्टिव मरीज नहीं है। जबकि बागेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी जिले में कोरोना का सिर्फ एक एक एक्टिव मरीज शेष रह गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0़14 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत से अधिक है। 11 हजार से अधिक सैंपलों की रिपोर्ट आई है जबकि 16 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को राज्य भर में 34 हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *