जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस की सतपुली इकाई के अध्यक्ष विकास ने कहा ठेकेदारी प्रथा में रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने, सफाई कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा, समान कार्य समान वेतन, स्थायीकरण, प्रथम आरक्षण, पृथक आरक्षण, आबादी एवं हेल्थ पैनल के अनुसार भर्ती ठेका प्रथा सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर केन्द्र/प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि कि यदि मांगे न मानी गई तो समस्त अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस द्वारा 2 अक्टूबर को रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।