चारधाम: 54 बसों में रवाना हुए 1720 तीर्थयात्री

Spread the love

ऋषिकेश। चारधाम दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के ऋषिकेश पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी 54 बसें 1720 यात्रियों को लेकर ऋषिकेश से धामों के लिए रवाना हुई। अभी तक करीब 520 बसों में 16 हजार से ज्यादा यात्री तीर्थदर्शन के लिए जा चुके हैं। देश-दुनिया से चारधाम दर्शन और पूजन के लिए यात्री प्रवेश द्वार ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। यहां संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के माध्यम से यात्री को बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हररोज 50 से अधिक बसें धामों के लिए रवाना हो रही हैं। संयुक्त रोटेशन समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि फिलहाल यात्रा आवागमन सेवा पर्याप्त है। यात्रा के लिए पहुंचने वाले हर यात्री को बस आसानी से उपलब्ध हो रही है। नौ निजी परिवहन कंपनियों के संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रियों के लिए 15 सौ से ज्यादा बसों का बेड़ा तैयार किया है। शास्त्री ने दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों से सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बताया कि इस बाबत समिति के सदस्य और बस चालक-परिचालक भी यात्रियों को जागरूक कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *