कृषि विभाग में नौकरी का झांसा दे 18 लाख ठगे

Spread the love

देहरादून। कृषि विभाग में नौकरी का झांसा दे 18 लाख ठगे पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी दो दोस्तों से एक युवक ने कृषि विभाग की कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि चंद्रबनी चोईला निवासी संदीप और उसके एक दोस्त से गणेश विहार, कैनाल रोड निवासी विपिन चन्द्र जोशवाल ने नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित संदीप ने इस मामले में तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2023 में उसके दोस्त के माध्यम से विपिन से मुलाकात हुई थी। युवक ने खुद को आर्च टैक्नालाजी फर्म का अधिकारी बता रहा था। उसने उसे भरोसा दिलाया था कि वह इसी कंपनी में उसकी और उसके दोस्त की नौकरी लगवा देगा। उस समय वे दोनों बेरोजगार थे, ऐसे में वे युवक की बातों में आ गए। उसके कंपनी का कुछ सामान खरीदने के लिए उससे 18 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा था। उन्होंने 11 सितंबर 2023 को युवक को साढ़े चार रुपये दिए थे। इसके अगले दिन उन्होंने युवक को 13.5 लाख रुपये दिए। उन्होंने यह राशि एक होटल में आकर दी। इसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे देने से आनाकानी करने लगा। इसके बाद उन्होंने विपिन चन्द्र जोशवाल की माता से शिकायत की। इस पर उन्होंने पैसे दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्हें युवक ने एक लाख रुपये का चेक दिया था, जो बैंक में लगाने के बाद बाउंस हो गया। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *