जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Spread the love

टोक्यो, जापान में सोमवार को जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई है। भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में और 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप की वजह से कई इलाकों में नुकसान की खबर है। जापानी अधिकारियों चेतावनी दी है कि 3 मीटर तक ऊंची लहरें इवाते प्रांत और होक्काइडो के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकती हैं।
जापानी अधिकारियों ने सलाह में कहा कि सुनामी की लहरें पहले ही तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं। चेतावनी दी गई है कि लहरें पूर्वानुमान से पहले या बाद में आ सकती हैं और अपेक्षा से अधिक ऊंची हो सकती हैं। लोगों को बिना देरी किए सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा है कि जब तक सभी चेतावनियां हटा नहीं ली जातीं लोग तटों और नदी के मुहानों से दूर रहें।
जापान दुनिया में सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय देश है। यह प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर के पश्चिमी किनारे पर स्थित 4 प्रमुख विवर्तनिक प्लेटों के ऊपर है। इस द्वीपसमूह में हर साल लगभग 1,500 भूकंप आते हैं, जो दुनिया में आने वाले भूकंपों का लगभग 18 प्रतिशत हिस्सा है। जापान में साल 2011 में 9.0 तीव्रता के भूकंप से सुनामी आया था, जिसमें 18,500 लोग मारे गए थे और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र में हादसा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *