2.5किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो युवकों को ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की है। मंगलवार को एएसआई जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि बीती सोमवार की रात पुलिस टीम ने पीडब्ल्यूडी के पास चेकिंग के दौरान जशोदा सिंह निवासी ग्राम इकरौला सल्ट को एक किलो 490 ग्राम, वहीं हरीश कुमार निवासी ग्राम चोरपानी को एक किलो 130 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *