उत्तराखंड

काशीपुर में 10 पदों पर 20 प्रत्याशी मैदान में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। छात्र संघ चुनाव में नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद 10 पदों पर 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, छात्र उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन खारिज होने और छात्रा उपाध्यक्ष पद पर मात्र एक नामांकन होने से दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है। गुरुवार को राधे हरि पीजी महाविद्यालय में नाम वापसी के बाद 24 में से 20 ही उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। 10 पदों में से उपाध्यक्ष और सचिव के पदों पर से दो-दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। अब चुनाव में अध्यक्ष पद पर किदार्थ, गुरकीरत और सूर्यम का त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर अक्षय रस्तोगी के नामांकन वापस लेने और अजय पाल के नामांकन खारिज हो जाने के बाद रिशु सिंह का निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, उपाध्यक्ष छात्रा पर एकमात्र नामांकन होने के कारण हरजिंदर का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है। उधर, कोषध्यक्ष पद से मौ़ राशिद और आकाश चौहान ने अपना नामांकन वापस लिया है। जिसके बाद इस पद पर पांच उम्मीदवार रह गए हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार सचिव पद पर ही हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ड़ महिपाल सिंह ने बताया कि नामांकन वापस के बाद 10 पदों पर 20 उम्मीदवार बचे हैं। उपाध्यक्ष पद पर एक नामांकन खारिज हुआ है। बताया कि 24 दिसंबर को सुबह 10 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। दोपहर दो बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जायेगी।
अध्यक्ष पद पर अभाविप प्रत्याशी ने नामांकन लिया वापस
बाजपुर। छात्र संघ चुनाव में नाम वापसी एवं वैध प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब चुनावी मैदान में 5 पदों के लिये 10 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं। एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये गये रितिक यादव और कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक दीक्षित ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह का नामांकन खारिज होने के बाद अब दो प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। गुरुवार को नाम वापसी, नामांकन प्रपत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की घोषणा के दिन सबसे पहले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितिक ने दीपक कुमार के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी हरीश सिंह के साथ दीपक का सीधा मुकाबला होगा। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर भी अभिषेक के नाम वापस लेने और प्रेम का नामांकन खारिज होने के बाद अब निर्मल जोशी और सत्यम रूहेला के बीच सीधी टक्कर है। मुख्य चुनाव अधिकारी ड़ बीके जोशी ने बताया कि अब 5 पदों पर 10 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र उपाध्यक्ष पद पर पूनम मल्होत्रा, संयुक्त सचिव पर धर्मपाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अमित कुमार, वाणिज्य संकाय सौरभ कंबोज और कला संकाय से राहुल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब चुनाव अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और विज्ञान संकाय पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!