20 से भरें बीएड, एमएड और आईटीईपी परीक्षा फार्म

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हे. नं.बग. विवि की बीएड, एमएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा सहित बीएड चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 20 दिसम्बर से भरे जायेंगे। गढ़वाल विवि के परीक्षा नियंत्रक एचएम आजाद ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि बीएड, एमएड के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक परीक्षा सहित बीएड चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 20 दिसंबर से 3 जनवरी तक भरे जायेंगे। उन्होंने बताया कि नियत तिथि तक परीक्षा फार्म न भरने पर 4 जनवरी से 8 जनवरी तक 1 हजार रूपये विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जायेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *