कबड्डी में नैनीडांडा, यमकेश्वर ने किया तीसरे राउण्ड में प्रवेश

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : युवा कल्याण विभाग पौड़ी के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के तहत कंडोलिया मैदान पौड़ी में कबडडी स्पद्र्धा की बालक वर्ग की अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लाकों की टीमों ने हिस्सा लिया।
अंडर-14 आयु वर्ग में पहले राउंड में एकेश्वर और कल्जीखाल के बीच खेला गया, जिसमें एकेश्वर ने कल्जीखाल को 26-13 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। थलीसैण ने पाबौ को 26-5, द्वारीखाल ने बीरोंखाल को 18-15, पोखडा ने रिखणीखाल को 17-15 और खिर्सू ने दुगडडा को 21-19 से हराया। विजयी टीमों ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में थलीसैण ने जयहरीखाल को 38-9, पोखडा ने द्वारीखाल को 25-7 से हराया। अंडर-17 आयुवर्ग में पहले राउंड में थलीसैण ने नैनीडांडा को 26-9, पाबौ ने कल्जीखाल को 27-7 से, यमकेश्वर ने जयहरीखाल को 14-9, द्वारीखाल ने पौडी को 18-5, एकेश्वर ने खिर्सू को 20-15, कोट ने बीरोंखाल को 19-13 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। अण्डर-19 आयुवर्ग के पहले राउंड में नैनीडांडा ने जयहरीखाल को 16-6, पाबौ ने बीरोंखाल को 23-17, पौडी ने थलीसैंण को 18-17, एकेश्वर ने रिखणीखाल को 18-10 से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। दूसरे राउंड में नैनीडांडा ने दुगडडा को 14-13, यमकेश्वर ने कोट को 25-12 से हराकर तीसरे राउण्ड में प्रवेश किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत, भगवान सिह गुसांई, संदीप खंकरियाल, महेश कुमार, अमन, अशोक, भूपेंद्र सचिन, अमित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *