कोटद्वार-पौड़ी

20 सितम्बर को पिलाई जायेगी पोलियो की खुराक

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि। 
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पल्स पोलियो अभियान के तहत 20 सितम्बर को 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अन्तर्गत पल्स पोलियो अभियान आगामी 20 सितम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत शून्य से पांच साल तक के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत 21 से लेकर 26 सितम्बर 2020 तक घर-घर जाकर भी नवजातों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने उप जिलाधिकारियों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, विद्युत, पुलिस आदि विभागों के साथ ही आकाशवाणी केंद्रों से भी अभियान के वृहद प्रचार प्रसार के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान जनपद के कोटद्वार तहसील का शहरी क्षेत्र, दुगड्डा ब्लाक का भाबर और कालागढ़ क्षेत्र, यमकेश्वर ब्लाक के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, चीला, कुनाऊ  तथा गंगाभोगपुर क्षेत्र में विशेष रूप आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!