कैम्प में 200 लोगों ने लगवाया टीका

Spread the love

रोटरी क्लब की ओर आयोजित किया गया टीकाकरण कैम्प
जयन्त प्रतिनिधि ।
कोटद्वार। रोटरी क्लब कोटद्वार की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा में कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में क्षेत्र के दो सौ व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया। इस दौरान क्लब ने आमजन को कोरोना के प्रति भी जागरूक किया।
गुरुवार सुबह से ही केंद्र में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया था। दुगड्डा के साथ ही आसपास के ग्रामीणों ने कैम्प में पहुंचकर टीकाकरण करवाया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ.एस नेगी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए हमें टीकाकरण अवश्य करना चाहिए। खुद की सुरक्षा को देखते हुए टीकाकरण में लापरवाही न बरते। कहा कि सरकार की ओर से लगातार जगह-जगह कैम्प लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने नजदीकी केंद्र में जाकर टीकाकरण करवा सकते हैं। कैम्प में अधिकांश व्यक्तियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में क्लब की पूरी टीम जुटी हुई थी। इस मौके पर रोटरी क्लब की सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, क्लब ट्रेनर वाई पी गिलरा, विजय कुमार माहेश्वरी ,गोपाल बंसल,गुड्डु रावत ,सीमा शाही,मंजू रावत ,रीता देवी,मीना देवी,नीलम कुकरेती,रेखा कंडवाल, अमान मंसूर,अमजद अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *