नि:शुल्क नेत्र शिविर का 200 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित आयोजित नेत्र शिविर का दो सौ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। इस दौरान लोगों को नि:शुल्क दवा व चश्में भी वितरित किए गए।
शनिवार को दुर्गापुरी क्षेत्र के अंतर्गत कन्या पाठशाला में नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आंखों की जांच के लिए सुबह से क्षेत्रवासियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। भाजपा भाबर मंडल के पूर्व महामंत्री गौरव जोशी, सुलोचना काला ने बताया कि शिविर का दो सौ से आधिक लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को आंखों की देखरेख के प्रति भी जागरूक किया। कहा कि आंखों से हम पूरा संसार देखते हैं। इसलिए हमें इनकी अधिक हिफाजत करनी चाहिए। शिविर के दौरान पचास लोगों को आपरेशन के लिए हंस अस्पताल सतपुली ले जाया गया। इस मौके पर आशीष रौतेला, सिमरन बिष्ट, सुमित नेगी, प्रदीप सिंह बलराम, अतुल सिंह, अमित सौंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *