कोटद्वार-पौड़ी

210 स्कूली छात्र-छात्राओं की स्वेटर वितरित की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तराखण्ड साहित्य व सांस्कृतिक मंच की ओर से किया गया आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
पौडी। उत्तराखण्ड साहित्य व सांस्कृतिक मंच कोटद्वार व भारतीय रेडक्रास सोसाइटी पौडी की ओर से राइंका. उज्याडी, जीजीआईसी पौड़ी, राइका पौड़ी, मैसमौर इंण्टर कॉलेज पौडी, डीएवी इंका, राकपूमावि चंदोलारांई के 210 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शुक्रवार को संस्कृति भवन के प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने कहा कि उत्तराखण्ड साहित्य व सांस्कृतिक मंच द्वारा निराश्रित, निर्धन लोगों हेतु जो सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं, वह सराहनीय है। जिलाधिकारी ने चंदोलारांई के दानदाता गंगा चंदोला दम्पति का धन्यवाद ज्ञापित किया, जो इस संस्था को निरन्तर दान करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी को अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर गरीब, असहाय लोगों की मदद कर सामाजिक कार्यों में अपना हाथ बढ़ाना चाहिए। संस्था निरन्तर सामाजिक कार्य कर रही है, इसी तरह और भी आगे आयें और एक कड़ी जोड़ते जायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के साथ अपने बच्चपन के अनुभव भी साझा किये। उत्तराखण्ड साहित्य व सांस्कृतिक मंच कोटद्वार संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने बच्चों को कविता के माध्यम से आगे बढ़ने, सेवा, त्याग, परोपकार की भावना जागृत करने व सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं संस्था के सचिव अजयपाल सिंह ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जबकि भारतीय रेडक्रास सोसायटी पौड़ी गढ़वाल से चेयरमेन केसर सिंह असवाल ने कहा कि संस्था निरन्तर निराश्रित लोगों की मदद कर रही है। कहा कि संस्था द्वारा जनपद के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वेटर वितरित किये जा रहे हैं। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पौड़ी शैलेश भट्ट, संस्था के उपाध्यक्ष एसपी. खन्तवाल, प्रचार-प्रसार सचिव परमान्द बलोदी, प्रधानाध्यापिका राकपूमावि. चन्दोलारांई बालमती तड़ियाल, सहायक अध्यापिका मे.इका. पौड़ी मंजू गौनियाल, प्रवक्ता रा.क.इ.कालेज पौड़ी नगर भगवती सिंह, अध्यापक रघुराज चौहान, अध्यापक धर्मसिंहसहित संस्था से अजय रावत, चन्द्रशेखर एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!