सतत मिलाप के 22 दल करेंगे गढ़वाल राईफल्स के आश्रितों की समस्याओं का निस्तारण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गढ़वाल राईफल्स के पेंशन भोगियों, वीर नारियों व उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए सतत मिलाप के 22 दल लैंसडौन स्थित अभिलेख कार्यालय की देख-रेख में गढ़वाल मंडल का भ्रमण करेंगे। यह सतत मिलाप कार्यक्रम प्रत्येक छह महीने में आयोजित किया जाता है। इस बार यह कार्यक्रम पांच जनवरी से शुरू हुआ है जो 30 जनवरी तक चलेगा।
इस अभियान का उद्देश्य गढ़वाल राईफल्स एवं सेना के ज्यादा से ज्यादा पेंशन भोगियों से संपर्क स्थापित करना और उनकी समस्याओं का निस्तारण करना है। रेजिमेंट की इस अनूठी योजना के तहत गढ़वाल राईफल्स की सभी बटालियनों की सतत मिलाप टीमें अपने आवंटित क्षेत्र में ब्लॉक व जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के प्रतिनिधियों के माध्यम से पेंशनभोगियों से संपर्क करते हैं। गढ़वाल राईफल्स के मुख्य अभिलेख अधिकारी ने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक गौरव सेनानी, वीर नारियां व उनके आश्रित सतत मिलाप टीमों से संपर्क करें और इस अभियान का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *