स्वरोजगार के लिए 23 आवेदकों को मिलेगा लोन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जनपदीय स्तरीय योजनाओं की चयन समिति द्वारा पर्यटन विभाग की दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना और बीर चंद्र सिंह गढ़वाली वाहन-गैर वाहन मद योजना के प्राप्त आवेदकों का इंटरव्यू लिया गया। योजनाओं के अंतर्गत 23 लाभार्थियों का चयन किया गया।
चयन समिति के समक्ष दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के तहत 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से इंटरव्यू में 6 आवेदकों का चयन किया गया। बीर चंद्र सिंह गढ़वाल गैर वाहन मद (होटल रेस्टोरेंट इत्यादि) में 3 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से इंटरव्यू के लिए 2 आवेदक उपस्थित हुुए और दोनों का चयन किया गया। वाहन मद में 22 आवेदनों में से 19 आवेदक इंटरव्यू के उपस्थित हुए, जिसमें से 15 लाभार्थियों का चयन किया गया। जिला चयन समिति द्वारा आवेदकों से संबंधित योजना के मद से संबंधित अनुभव, जानकारी, वास्तविक जरूरत, आवेदक के चरित्र, पूर्व के वित्तीय डिफॉल्टर इत्यादि विभिन्न पक्षों को ध्यान में रखते हुए आवेदकों का चयन किया गया। लाभार्थी चयन समिति में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, डीडीएम नावार्ड हिमांक शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी प्रकाश खत्री, आरआई परिवहन विभाग आनन्द वर्धन, सहायक प्रबंधक उद्योग माधो सिंह, सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *