चम्पावत पुलिस भर्ती में सफल हुए 231 अभ्यर्थी

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में चल रही पुलिस भर्ती में 231 अभ्यर्थी दक्षता परीक्षा में सफल हुए। पुलिस लाइन में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में मंगलवार को 268 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें 88 महिलाएं और 180 पुरुष अभ्यर्थी शामिल रहे।
चम्पावत पुलिस लाइन में मंगलवार को भी पुलिस भर्ती जारी रही। परीक्षा देने के लिए 400 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 268 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। इनमें से 37 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में फेल हुए। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सात जून तक शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। भर्ती संपन्न कराने में सीओ अभिनय चौधरी, एसआई ज्योति प्रकाश, पिंकी धामी समेत तमाम पुलिस अधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *