शिविर में 236 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : द हंस फाउंडेशन जनरल अस्पताल सतपुली में आयोजित तीन दिवसीय जनरल सर्जरी स्त्री रोग जांच शिविर गुरूवार को सम्पन्न हो गया है। शिविर के अन्तिम दिन जनरल सर्जरी व स्त्री जांच के कुल 236 मरीजों स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में गुरुवार को जनरल सर्जन डॉ. अरुणेश दुबे व डॉ. मयंक सिंह द्धारा हर्निया, पाइल्स, पथरी, स्तन कैंसर, शरीर में गांठ, एवं पेट से संबंधित जुड़ी बीमारियों के 153 मरीजों का परीक्षण किया। वही स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा शर्मा द्वारा गर्भवती परामर्श, बच्चेदानी की रसौली, बच्चेदानी का ऑपरेशन एवं हर प्रकार के स्त्री रोगो के 83 मरीजों का परीक्षण किया। शिविर में 48 मरीजों को आपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका अस्पताल में दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा। शिविर में अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्सरे खून की जांचे भी नि:शुल्क की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *