स्वास्थ्य शिविर का 236 लोगों ने उठाया लाभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार ने मैक्स अस्पताल, देहरादून के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 236 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराकर शिविर का लाभ उठाया।
नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित शिविर का शुभारम्भ मैक्स अस्पताल के जन सम्पर्क अधिकारी राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का अवसर मिलता है। क्लब अध्यक्ष डॉ. केएस नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविरों से व्यक्तियों को अपने अंदर की बीमारियों का पता चल जाता है। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग व दन्त रोग के कुल 236 मरीजों का मैक्स अस्पताल के अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. योगेन्द्र सिंह वरिष्ठ कार्डियोलोजिस्क व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गुप्ता, दन्त विशेषज्ञ डॉ. ट्विंकल अग्रवाल ने परीक्षण किया। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी आदि की जांच भी की गई। इस मौके पर संयोजक विजय कुमार माहेश्वरी, राहुल जैन, मानसी वर्मा, राहुल गुसाईं, सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, वाईपी गिलरा, डॉ. एनपी पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *