उत्तराखंड में कोरोना के 239 नए केस, दो मौत

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 239 नए मरीज मिले हैं। जबकि 264 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इसके साथ एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1639 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में सैंपल पजिटिविटी रेट की बात करें तो 13़61 है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभी तक प्रदेश में 1,00,257 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 94,749 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 94़51: है। वहीं, इस साल अब तक 303 मरीजों की मौत हुई है।
पिछले 24 घंटे में देहरादून में 115 कोरोना केस मिले हैं़ वहीं, हरिद्वार में 25, नैनीताल में 40 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि, अल्मोड़ा में 5, चमोली में 2, पौड़ी में 11 केस मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 1, टिहरी में 1, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 23 मरीज मिले हैं।
वैक्सीनेशनरू प्रदेश में मंगलवार को 11,272 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 86,35,146 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 15 से 17 साल तक के 4,49,451 बच्चों को दोनों डोज और 12 से 14 साल के 2,81,123 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *