तीन डिप्टी एसपी सहित 260 पुलिस कर्मी मतगणना में रहेंगे तैनात

Spread the love

 

पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में मतगणना के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 250 से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखेंगे। तैनाती से पहले एसपी लोकेश्वर सिंह की ओर से ब्रीफिंग की जाएगी।
पिथौरागढ़ में 10 मार्च को मतगणना को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसपी सिंह ने बताया कि 3 डिप्टी एसपी,8 इंस्पेक्टर,250 सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। निर्वाचन आयोग की जो भी गाइडलाइन होगी उसके अनुसार ही पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार ने महाविद्यालय में मतगणना की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी,कम्यूटर रुम सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर लाइट,फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं को सही करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *