उत्तराखंड

मेडिकल में हुई नाबालिक से दुराचार की पुष्टि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। चार दिनों से लापता नाबालिग की खोजबीन के बाद पुलिस ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने उसे न्यायायल में पेश करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, दुराचार के आरोपी दो युवक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां तक कि पुलिस उनके नाम का खुलासा करने से भी बच रही है।
जिला मुख्यालय के नजदीकी क्षेत्र की बीते गुरुवार से लापता एक नाबालिग को पुलिस ने बीते रविवार रावलगांव से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुराचार किया। नाबालिग का सोमवार को मेडिकल कराया गया, जिसमें उसके साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। नाबालिग को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे परिजनों को सौप दिया है। हैरानी की बात यह है कि दुराचार के दोनों आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। दो दिनों से खोजबीन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। यहां तक कि पुलिस दोनों आरोपियों के नाम का खुलासा करने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!