साइबर ठग के शिकार 266 लोगों के खाते में लौटाई रकम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। साइबर सेल पुलिस की ओर से 266 लोगों के उनके खातों में 15,29,800 की धनराशी वापस लौटाई गई। पुलिस ने आम जन से साइबर ठगी को लेकर सावधान रहने की भी अपील की।
एसएसपी पी रेणुका देवी ने वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए गठित साइबर सैल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि साइबर सैल को 1 जनवरी से अब तक कुल 308 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। जिनमें साइबर ठगी के कुल 22 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। अभी तक साइबर ठगी के शिकार हुये 266 व्यक्तियों के खातो में साइबर सेल द्वारा 15 लाख 29 हजार आठ सौ की धनराशी लौटाई जा चुकी है। एसएसपी ने सभी जिले वासियों से साइबर ठगों के जाल में न फंसने की अपील की है। कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें। बताया कि किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी, सीवीवी शेयर ना करने, अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करने की अपील की है। कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो वह तत्काल साइबर सैल पौड़ी या अपने निकटतम थाने पर सूचना दें सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *