285 जवान गढ़वाल राईफल्स में हुए शामिल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: गढ़वाल राईफल्स रेजिमेंट केंद्र के नायक भवानी दत्त जोशी, अशोक चक्र परेड ग्राउंड लैंसडौन में 34 सप्ताह के कठिन परिश्रम के बाद देश सेवा के लिए तैयार 285 रिक्रूटो को शपथ दिलवाई गई। समीक्षा अधिकारी कर्नल निशांत शैट्टी द्वारा शपथ दिलाने के बाद रिकू्रटो को भारतीय सेना में शामिल किया गया।
समीक्षा अधिकारी ने पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में समीक्षा अधिकारी ने सेना के इन नए जवानों से देश की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कर्ताव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए इन नए जवानों के साहस की प्रशांसा की और उनके परिवारजनों को इस महत्वपूर्ण अवसर की बधाई भी दी। परेड के दौरान प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राईफलमैन नवीन सिंह को स्वर्ण पदक, राईफलमैन करन नेगी को रजत पदक, राईफलमैन शिवम सिंह रावत को कास्य पदक, राइफलमैन अनिल सिंह को फिजिकल में सर्वश्रेष्ठ राईफलमैन नवीन को फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ व राईफलमैन सुमित असवाल को ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ पदकों से सम्मानित किया गया। हवलदार अजयपाल सिंह को सर्वश्रेष्ट प्रशिक्षक व सूबेदार देवेंद्र कुमार को सर्वश्रेष्ठ प्लाटून कमांडर की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *