अवैध शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने बीते दिन 156 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं पांच लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों के विरुद्घ थानों में आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया। बीते दिन पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने अनलाइन समीक्षा बैठक में आबकारी अधिनियम में संतोषजनक कार्यवाही न होने पर नाराजगी जताई थी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। इसी कड़ी में थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुण्ड क्षेत्रान्तर्गत दीपराज उर्फ फोकल्या निवासी ऊखीमठ के कब्जे से कुल 96 पव्वे अवैध शराब बरामद की। इसी प्रकार थाना गुप्तकाशी पुलिस ने चेकिंग के दौरान शिशुपाल निवासी नाला ,गुप्तकाशी के कब्जे से 60 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई है। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने मनोजलाल निवासी फैगू के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्घ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीत किया गया। पुलिस की ओर से आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, कांस्टेबल विनय कुमार व सोनी राणा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *