नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, केस दर्ज

Spread the love

हल्द्वानी। कोतवाली में एक महिला ने सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मैसी देवी पत्नी प्रेम सिंह बिष्ट निवासी भनोली अल्मोड़ा ने काका बाबा उर्फ सुरेन्द्र उनियाल निवासी पुरोला, उत्तरकाशी एवं प्रमोद कुमार पर नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ये लोग नेता, मंत्रियों की फोटो दिखाकर लोगों को अपने झांसे में लेते हैं, इसके बाद पैसे हड़प जाते हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *