Uncategorized

डॉक्टर्स डे: लायंस क्लब ने किया डॉक्टरों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। लायंस क्लब यमुना वैली के तहत डॉक्टर्स डे पर नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने डॉक्टरों को प्रमाण पत्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके सामाजिक योगदान की प्रशंसा की। गुरुवार को क्लब की ओर से डॉक्टर्स डे पर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित डॉक्टरों को सम्मानित किया। क्लब पदाधिकारियों ने कोरोना काल में डॉक्टरों के प्रयासों और सामाजिक योगदान की भी प्रशंसा की। अध्यक्ष संदीप मोंगा ने डॉक्टरों को सम्मानित करते हुए उन्हें भगवान का दूसरा रूप बताया। कहा कि एक डॉक्टर ही है, जो मनुष्य को नया जीवनदान देते हैं। इस मौके पर सचिव गगन दुआ, कोषाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल, अजीत कोचर, हेमचंद सकलानी, सुबोध वर्मा, नितिन बजाज, गगन सेठी, दिनेश जयसवाल, अतुल चावला, यमन चौधरी, डॉ. एनपी राणा, नरदेव शर्मा, हिमांशु राणा, एकता राणा, मुदित अग्रवाल, पलक अग्रवाल, नारायण झा, शिखा झा, प्रवेश शर्मा, विनय कपिल, हेमंत कोहली, अमित राणा, दिनेश भंडारी, हंसराज अरोड़ा, वीरेन्द्र सिंह चौहान, यशवीर तोमर, साधना चौहान, केके चावला, ललित अग्रवाल, मनोज अरोड़ा, दिव्या शर्मा, लोकेश शर्मा, रोहित तोमर, संस्कृति प्रिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!