चम्पावत। चम्पावत से टनकपुर के बीच 30 अगस्त से 16 सितंबर तक हर दिन छह घंटे तक आवाजाही बाधित रहेगी। धौन के समीप साइड वैली का निर्माण कार्य करने के चलते प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। इस दौरान हर दिन तीन बार साढ़े सात घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए खोला जाएगा। एसडीएम अनिल गब्र्याल धौन के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। इसी को देखते हुए इस दरमियान एनएच छह घंटे के लिए बंद रखा जाएगा।