जयन्त प्रतिनिधि:
कोटद्वार : मालवीय उद्यान स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जंयती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान भजन सहित अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारुंभ नेम चंद्र जैन ने किया। उन्होंने लोगों को भगवान महावीर के बारे में बताया। इसके उपरांत पुजारी नवीन जैन ने भगवान महावीर स्वामी का पूजन व अभिषेक किया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके उपरांत आयोजित भजन सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में डा. रिचा जैन प्रथम, राखी जैन द्वितीय व अलका जैन तृतीय रही। जूनियर वर्ग में आगम जैन प्रथम, अरिहंत द्वितीय व अद्धित जैन तृतीय रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चंदा जैन प्रथम, शिल्पी द्वितीय व त्रिशला तृतीय रहे। नृत्य प्रतियोगिता में अलका जैन प्रथम, रिचा, राखी, चंदा, शेफाली संयुक्त रूप से द्वितीय व सुदेश, शिल्पी, अशोक जैन व सुशील जैन तृतीय रहे। इस मौके पर सरोजनी जैन, विनोद, रविंद्र, मोनू, अमित, सुशील जैन, सोनिया मौजूद रहे।